ePaper

Muzaffarpur Weather: ठंडी हवाओं ने बिगाड़ा लोगों का हाल, धूप भी नदारद, जानिए आज का मौसम अपडेट

Updated at : 04 Jan 2025 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Weather

Muzaffarpur Weather: जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आज दिनभर मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है. धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी. जानिए लेटेस्ट मौसम अपडेट.

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते बिहार में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मुजफ्फरपुर में भी सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. आज यानी शनिवार को सुबह में घना कोहरा देखने को मिला है. कनकनी वाली ठंड ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. ठंडी हवा चल रही है. लोग इससे बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. राहगिरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने जिले में ठंड को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

कैसा रहेगा आज का मौसम?

बीते 24 घंटे में ठंड का अच्छा असर देखने को मिला है. दिन में भी लोग गरम कपड़े पहने दिखाई दिए. धूप की लुकाछिपी जारी रही. शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है. आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे सुबह में कनकनी और बढ़ सकती है. दिन में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है.  

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में छाएगा घना कोहरा

सहरसा, सुपौल, कटिहार, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सारण, गोपालगंज, मधेपुरा, और सीवान जिले में मौसम विभाग ने आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. इसके अलावा 12 जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना है. मुजफ्फरपुर में भी मौसम सर्द रहने का अनुमान है. दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं. धूप की लुकाछिपी जारी रहेगी. रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर में भी PK के खिलाफ FIR दर्ज, लगे ये आरोप 

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन