जल ही जीवन है का नारा दे रहा निगम, पानी टंकी चौक पर 3 दिनों से बह रहा हजारों लीटर पानी

टूटे नल से बहता पानी
मुजफ्फरपुर के पानी टंकी चौक पर टूटे नल से पिछले तीन दिनों से हजारों लीटर पानी बह रहा है. भीषण गर्मी के बीच पानी की बर्बादी को लेकर लोगों में नाराजगी है. पढ़ें पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से माधव कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: एक ओर भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर के पानी टंकी चौक पर नगर निगम की लापरवाही से पिछले तीन दिनों से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है.
टूटे नल से लगातार बह रहा पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार पानी टंकी चौक पर एक नल टूट जाने के कारण लगातार पानी बह रहा है. पानी सड़क पर फैलने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
“जल ही जीवन है” का स्लोगन बना मजाक
हैरानी की बात यह है कि जहां पानी बह रहा है, वहीं पास में नगर निगम का पानी टैंकर भी खड़ा है. टैंकर पर बड़े अक्षरों में “जल ही जीवन है” और “इसका नहीं है कोई मोल” जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ निगम पानी बचाने का संदेश देता है, जबकि दूसरी तरफ उसकी अनदेखी से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है.
रोज गुजरते हैं अधिकारी और कर्मचारी
यह इलाका शहर का व्यस्त मार्ग माना जाता है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं. नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं, लेकिन अब तक टूटे नल की मरम्मत नहीं कराई गई.
लोगों में नाराजगी
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से जल्द नल की मरम्मत कराने और पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के दौर में पानी की इस तरह बर्बादी बेहद चिंता का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










