Muzaffarpur: बच्चे की चोरी की अफवाह से तीन घंटे तक हलकान रही पुलिस

Author ABHAY KUMAR|Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन
the-rumour-of-child-abduction-kept-the-police

बिहार पुलिस

Muzaffarpur : बच्चे की चोरी की अफवाह से तीन घंटे तक हलकान रही पुलिस

विज्ञापन

साहेबगंज. नगर परिषद के बैद्यनाथपुर निवासी रुपनाथ महतो के पांच वर्षीय पुत्र की चोरी की अफवाह से पुलिस दो-तीन घंटे तक हलकान रही. इस दौरान बच्चे के अपने घर सकुशल पहुंच जाने की सूचना पर पुलिस ने राहत की सांस ली. बताया गया कि वह मां के साथ देवता पूजन में घूम रहा था. इस दौरान बैद्यनाथपुर में बाया नदी स्थित पुल के पास उसकी मां मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. इस दौरान बच्चे के परेशान करने पर मां ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. इस कारण बच्चा रोते हुए भागने लगा. इस दौरान वहां से गुजर रहे स्कॉर्पियो ने बच्चे को भागते देख गाड़ी में बैठा लिया. यह देख उसकी मां बच्चे की चोरी कर भागने की बात कहकर चिल्लाते हुए स्कॉर्पियो के पीछे दौड़ने लगी. इस बीच किसी ने पुलिस को बच्चा चोरी की सूचना दे दी. सूचना मिलते ही दारोगा कुणाल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी़ साथ ही आसपास के थाने को सूचना देकर अलर्ट करा दिया. दो-तीन घंटे बाद ग्रामीण ने दारोगा कुणाल कुमार को बताया कि बच्चा अपने घर आ गया है. तब उन्होंने राहत की सांस ली. लोगों ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण चोरों ने बच्चे को छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन