मुजफ्फरपुर: महिला को लिफ्ट देने के बहाने 1.5 लाख के गहने और नकदी चोरी
लिफ्ट देने के बहाने 1.5 लाख के गहने और नकदी चोरी
मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपराधियों ने ठगी का शिकार बनाया. बदमाशों ने ₹1.50 लाख के सोने के गहने और ₹5 हजार नकद से भरा बैग उड़ा लिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
Lift Fraud Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बदमाशों ने एक महिला को झांसे में लेकर और लिफ्ट देने के बहाने उनके करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने और 5 हजार रुपये नकद से भरा बैग उड़ा लिया. पीड़ित महिला वैशाली जिले के सराय थाना अंतर्गत महम्मदाबाद की रहने वाली रीता देवी हैं. पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता का दामाद खुद पुलिस विभाग में कार्यरत है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
Muzaffarpur News: झांसे में लेकर चालाकी से बदला बैग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिवहर से लौटकर मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर हाजीपुर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया और हाजीपुर की ओर जाने वाली फोर-व्हीलर गाड़ी में बैठाने का झांसा देकर रोड की दूसरी लेन में ले गए.वहां बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी चालाकी से अपना एक बैग महिला को पकड़ा दिया और महिला के पास मौजूद बैग को अपने पास रख लिया, जिसमें उनके सोने के गहने (चेन, टीका, बाली) और नकद 5,000 रुपये रखे हुए थे. जब तक महिला कुछ समझ पातीं, तब तक बदमाश चकमा देकर मौके से फरार हो चुके थे.
सीसीटीवी में दिखीं ट्रिपल लोडिंग बैठकर जाती महिला
घटना की पुष्टि करते हुए ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन कुमार रंजन ने बताया कि अपराधियों ने महिला को लिफ्ट देने का झांसा दिया और धोखाधड़ी से बैग उड़ा लिया. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.थानेदार ने बताया कि शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला है. फुटेज में पीड़ित महिला बाइक पर बदमाशों के साथ ट्रिपल लोडिंग बैठकर जाती हुई दिखाई दी हैं. पुलिस इसी इनपुट और बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पुलिस महकमे से जुड़ा मामला होने पर मची खलबली
पीड़िता रीता देवी ने ब्रह्मपुरा थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय और सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है. पीड़िता के दामाद का संबंध पुलिस विभाग से होने के कारण मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि चांदनी चौक इलाके में राहगीरों और यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह काफी सक्रिय है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लुटेरों
यह भी पढ़ें: आइस कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, कांवरिया मार्ग के पास मची अफरा-तफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










