Muzaffarpur News:पुलिस को देखकर भागा शराब धंधेबाज, स्कूटी से गिरकर टूटा पैर, सातवीं बार हुआ गिरफ्तार

एआई फोटो
Muzaffarpur News: मिठनपुरा पुलिस चेकिंग के दौरान शराब तस्कर राजा उर्फ रौशन भागने के प्रयास में स्कूटी से गिरकर घायल हो गया. पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया...
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा पुलिस छह बार गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, लेकिन जेल से बाहर आते ही शराब की होम डिलीवरी शुरू करने वाला शातिर धंधेबाज राजा उर्फ रौशन का पैर टूट गया. वह सोमवार की रात बीएमपी-06 के पास पुलिस की चेकिंग को देखकर स्कूटी घुमाकर तेजी से भागने की कोशिश किया. इसी में उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और सड़क पर गिरकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना में उसका पैर टूट गया. इसके बाद पुलिस ने उसको पकड़ लिया. आरोपी के पास 14 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया है. उसको इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छह बार शराब के मामले में जेल जा युवक
मिठनपुरा पुलिस का कहना है कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार की रात बीएमपी-06 चौक के पास पुलिस वाहन चेकिंग चला रही थी. इसी दौरान भारत माता चौक के समीप का रहने वाला शातिर शराब धंधेबाज जो पूर्व में छह बार शराब के मामले में जेल जा चुका है, वह पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसमें स्कूटी से गिरकर वह खुद जख्मी हो गया. उसको विदेशी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया.
मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










