मुजफ्फरपुर: जंक्शन पर पैक्ड बाइक चोरी की कोशिश रेल मजदूर की सतर्कता से नाकाम

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन
Muzaffarpur News: जंक्शन पर पैक्ड बाइक चोरी की कोशिश को रेल मजदूर की सतर्कता ने नाकाम कर दिया. आरोपी फरान अली, जो हाल ही में जेल से छूटा था, जीआरपी की गिरफ्त में है और मामला दर्ज कर लिया गया. जानिए पूरी खबर…
Muzaffarpur News: जंक्शन पर शुक्रवार को पार्सल कार्यालय के पास खड़ी पैक्ड बाइक को चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया. हालांकि, मौके पर मौजूद रेल मजदूर की तत्परता से आरोपी को दबोच लिया गया.
रेल मजदूर की सूझबूझ ने टला बड़ा हादसा
चंपारण का एक यात्री अपनी बाइक को पार्सल के जरिए पुणे भेज रहा था. बाइक पूरी तरह पैक करके रखी थी. तभी एक संदिग्ध युवक ने पैकिंग फाड़कर बाइक चुराने की कोशिश की, लेकिन मजदूर की सतर्कता ने उसे रोक दिया.
चारों तरफ से घेरकर पकड़ा गया आरोपी
आस-पास के लोग और रेल कर्मी भी मौके पर जुट गए और युवक को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया. जीआरपी की टीम ने आरोपी फरान अली उर्फ राहिल को हिरासत में ले लिया. जांच में पता चला कि आरोपी हाल ही में जेल से छूटा था.
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
मुख्य वाणिज्य लिपिक राहुल कुमार ने जीआरपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










