ePaper

Muzaffarpur News: शूटर गोविंद के मोबाइल में मिले कई सफेदपोश लोगों के नंबर, होगी पूछताछ

Updated at : 28 Oct 2024 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: पुलिस के जांच पड़ताल में गिरफ्तार शूटर गोविंद के मोबाइल से शहर के कई सफेदपोश लोगों के नंबर मिले हैं। साथ ही कई भूमि माफियाओं से संपर्क की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News:  मुसहरी पुलिस के हत्थे चढ़े शूटर गोविंद के मोबाइल की जांच पुलिस कर रही है. उसके मोबाइल में शहर के कई सफेदपोश लोगों के नंबर और उससे बातचीत के प्रमाण मिले हैं. यहीं नहीं, उसके संपर्क में कई भूमि माफिया भी थे, जिनकी भूमिका की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस को उसके पास से चेक रिपब्लिक निर्मित अत्याधुनिक सीजेड पिस्टल के अलावा दो अलग अलग कंपनी का मोबाइल भी मिला था. पुलिस उसके दोनों मोबाइल नंबर को खंगाल रही है. सीडीआर से शहर से उत्तर बिहार के कई लोगों के उसके बातचीत के प्रमाण मिले हैं. इसके अलावा पटना, मुजफ्फरपुर सहित कई अन्य जिलों के अपराधियों के नंबर भी मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है. 

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ 

जेल में बंद शूटर गोविंद कुमार शर्मा को पुलिस रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करेगी. उसे सीजेड पिस्टल के बारे में  गहन पूछताछ की जायेगी. पुलिस उसके जब्त दोनों मोबाइल फोन का कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर किये गये चैटिंग को भी खंगाल रही है. गोविंद ने मुसहरी थाने की पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में बताया है। गिरफ्तारी के समय वह अपने घर से पटना फ्लैट लौट रहा था. जिस कार से वह जा रहा था उसे उसकी पत्नी ने अपने मोबाइल फोन से बुक करके पटना उसके फ्लैट पर भेजी थी. उसी कार से वह मनियारी थाना क्षेत्र के गजपति गांव स्थित अपने घर आया था. कुछ देर रुकने के बाद वापस पटना लौटते समय उसको मुसहरी के द्वारिका नगर पावर ग्रिड के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार को रोका और तलाशी लेने के दौरान उसको सीजेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ दबोच लिया. जब्त गाड़ी एक पुलिसकर्मी के भाई की बतायी जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि करने से पुलिस इन्कार कर रही है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन