Muzaffarpur News: गुड्डू राजा के परिजनों से मिले पूर्व विधायक निरंजन राय, दिया परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News

पूर्व विधायक निरंजन राय ने हत्था पहुंचकर मेडिकल छात्र गुड्डू राजा के परिजनों से मुलाकात की

Muzaffarpur News: पूर्व विधायक निरंजन राय ने हत्था पहुंचकर मेडिकल छात्र गुड्डू राजा के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बंदरा क्षेत्र के पूर्व विधायक निरंजन राय मंगलवार शाम हत्था गांव पहुंचकर मेडिकल छात्र गुड्डू राजा के परिजनों से मिले. उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

पूर्व विधायक ने मृतक के पिता एवं शिक्षक नरेश राय से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

निरंजन राय ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे.

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि न्याय की लड़ाई में वे उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.

चार जून को मिला था शव

बताया गया कि हत्था निवासी शिक्षक नरेश राय के इकलौते पुत्र गुड्डू राजा (22 वर्ष) पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के नेत्र विभाग के छात्र थे. चार जून को पटना स्थित उनके किराये के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था.

घटना के बाद परिजनों ने मकान मालिक और कुछ दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले की जांच जारी है.

ग्रामीणों और नेताओं ने भी जताया समर्थन

पूर्व विधायक के साथ राजद नेता अरविंद यादव, मनोज राज, शिक्षक नवनीत कुमार सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे. सभी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

आज की प्रमुख बातें

  • पूर्व विधायक निरंजन राय ने गुड्डू राजा के परिजनों से मुलाकात की.
  • परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया गया.
  • दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग उठाई गई.
  • गुड्डू राजा का शव 4 जून को पटना स्थित किराये के कमरे से मिला था.
  • परिजनों ने मकान मालिक और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है.

मुजफ्फरपुर के बंदरा से सूर्यमणि कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन