Muzaffarpur: 60 लाख दो NEET पास करो… सॉल्वर गैंग में शामिल डॉक्टर का बेटा समेत चार गिरफ्तार

Published by :Aniket Kumar
Published at :06 May 2026 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News neet exam solver gang connection nalanda police arrest doctor son

गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक फोटो

Muzaffarpur News: नीट परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले गैंग का बिहार में बड़ा खुलासा हुआ है. मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 60 लाख में डील हुई थी, जिसमें एडवांस पैसे भी दिए जा चुके थे. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नीट (NEET) परीक्षा में सेंधमारी करने वाले सॉल्वर गैंग के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. नालंदा पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के तीन युवकों और सीतामढ़ी के एक डॉक्टर पुत्र समेत कुल चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इन सभी के स्थान पर परीक्षा में सॉल्वर (नकली परीक्षार्थी) बैठाने की योजना थी. इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिससे सॉल्वर गैंग के गहरे नेटवर्क का पता चलता है.

वाहन चेकिंग से खुला राज

इस बड़े खेल का खुलासा तब हुआ जब पावापुरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों को रोका. तलाशी के दौरान पुलिस ने गैंग के तीन मुख्य सरगनाओं को दबोच लिया. पकड़े गए सरगनाओं के पास मौजूद मोबाइल और पूछताछ से मिले सुरागों के आधार पर बिहार के विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के अहियापुर, बोचहां और हथौड़ी थाना क्षेत्रों से मनोज कुमार, गौरव कुमार और सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनके साथ ही सीतामढ़ी से हर्षराज को भी पुलिस ने उठाया है.

60 लाख की डील और एडवांस का खेल

पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सॉल्वर गैंग के साथ नीट पास कराने के लिए पूरी डील 50 से 60 लाख रुपये में तय हुई थी. अभ्यर्थियों ने पहले ही 1.5 से 2 लाख रुपये एडवांस के तौर पर सरगनाओं को दे दिए थे. योजना के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर इन असली अभ्यर्थियों की जगह विशेषज्ञ सॉल्वर बैठने वाले थे. लेकिन परीक्षा से ठीक पहले मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी ने इस पूरी साजिश पर पानी फेर दिया.

पुलिस की छापेमारी जारी

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों नए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, पावापुरी थाने में तैनात जमादार के बयान पर एमबीबीएस छात्र अवधेश कुमार समेत पांच अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें से कुछ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि उज्जवल और राजा जैसे अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन