Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर का लाल आदित्य कुमार भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 7:28 PM

विज्ञापन

आदित्य कुमार भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट

​Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पारू निवासी आदित्य कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं. बिहार बोर्ड और एलएस कॉलेज के छात्र रहे आदित्य का चयन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन के दौरान एनडीए में हुआ था. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत फूलाह गांव के होनहार युवा आदित्य कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले और बिहार का नाम रोशन किया है. आदित्य की इस गौरवशाली उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है. गांव के लोगों का कहना है कि आदित्य ने अपनी कड़ी मेहनत से साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचे लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

​शानदार रहा है शैक्षणिक सफर

​आदित्य की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद शानदार रही है. उन्होंने वर्ष 2017 में बिहार बोर्ड (BSEB) से 90% अंकों के साथ मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद वर्ष 2019 में मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित एल.एस. कॉलेज से 89% अंक हासिल कर इंटरमीडिएट पास किया. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया, जहाँ ग्रेजुएशन के दौरान ही वर्ष 2022 में उनका चयन एनडीए (NDA) के लिए हो गया. कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब वे सेना में अफसर बन चुके हैं.

​माता-पिता और भाई ने बढ़ाया मान

​आदित्य के पिता संजय कुमार चौधरी एक दवा कंपनी में मैनेजर हैं और माता रंभा कुमारी गृहणी हैं. उनके भाई आदर्श कुमार भी मेधावी हैं और आईआईटी (IIT) के छात्र हैं. पिता संजय चौधरी ने बताया कि आदित्य बचपन से ही अनुशासित और देश सेवा के प्रति समर्पित था. समस्त ग्रामीणों ने इस बड़ी सफलता पर आदित्य और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन