मुजफ्फरपुर: हथियार से लैस गुट ने पिता-पुत्र को घायल किया, प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया

सांकेतिक तस्वीर
Muzaffarpur News: मोतीपुर के ससना गांव में हथियारबंद गुट ने पिता-पुत्र पर हमला किया। दोनों गंभीर रूप से घायल. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एसकेएमसीएच भेजा गया. पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही. पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur News: बरूराज थाना क्षेत्र के ससना गांव में हथियारबंद लोगों ने पिता-पुत्र पर अचानक हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.
पिता-पुत्र पर तलवार और रॉड से हमला
पीड़ित शशि रंजन कुमार ने बताया कि वह अपने पिता हरिश्चंद्र महतो के साथ घर के दरवाजे पर बातचीत कर रहे थे. तभी हथियारबंद गुट में शामिल सोनेलाल महतो, विक्रम कुमार, शिवचंद्र महतो समेत आधा दर्जन लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया.
रंजिश और पहले की घटना का असर
शशि रंजन ने बताया कि बुधवार को सोनेलाल महतो नशे की हालत में उनके घर आकर गाली दे रहा था, जिसे उन्होंने और पड़ोसियों ने रोक दिया था. इस बात की रंजिश में आरोपी गुरुवार को लौटकर हमला करने आए.
इलाज और पुलिस की कार्रवाई
घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. थानेदार कुणाल कुमार कश्यप ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के अशोक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










