Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कोचिंग गई छात्रा का अपहरण, विरोध करने पर पिता को मिली जान से मारने की धमकी.

Published at :05 May 2026 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में कोचिंग गई छात्रा का अपहरण, विरोध करने पर पिता को मिली जान से मारने की धमकी.

कोचिंग गई छात्रा का अपहरण, विरोध करने पर धमकी.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में कोचिंग गई 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. सहपाठी पर ही अपहरण का आरोप लगा है. विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है...

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.यहाँकलमबाग चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान गई 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दहशत में है. छात्रा के पिता ने स्थानीय थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

कोचिंग के सहपाठी पर अपहरण का आरोप

परिजनों के अनुसार, छात्रा सुबह करीब 10:00 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान पता चला कि कोचिंग में ही साथ पढ़ने वाले एक युवक ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से छात्रा को जबरन गाड़ी में बिठाया और फरार हो गया.

आरोपी के पिता ने दी हत्या की धमकी

पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वे अपनी बेटी की गुहार लेकर आरोपी के घर सुमेरा पहुंचे, तो वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. आरोपी के पिता ने पीड़ित परिवार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. आरोपियों ने स्पष्ट कहा कि यदि दोबारा यहाँ आए या पुलिस को सूचना दी, तो लड़की की हत्या कर दी जाएगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

मुजफ्फरपुर से प्रिमांशु शेखर की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन