मुजफ्फरपुर: एसी बंद होने से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के बी-1 कोच हॉट चैंबर में तब्दील, यात्री हुए परेशान

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की तस्वीर
Muzaffarpur News: लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के बी-1 थर्ड एसी कोच का एसी गर्मी में अचानक बंद हो गया. यात्रियों को हॉट चैंबर में सफर करना पड़ा. तकनीकी टीम ने जांच की, लेकिन समाधान नहीं हुआ, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की. जानिए पूरी खबर…
Muzaffarpur News: भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204) के बी-1 थर्ड एसी कोच का एसी अचानक बंद हो गया. कोच के अंदर का तापमान असहनीय हो गया और यात्रियों को पसीने-पसीने होकर सफर करना पड़ा.
एसी कोच में बदल गया हॉट चैंबर
यात्री यश बदानी और अन्य लोगों ने तुरंत मौके पर मौजूद रेलकर्मियों और तकनीशियनों को शिकायत दी. तकनीकी टीम ने जांच की, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। यात्रियों को वैकल्पिक सीट भी नहीं दी गई.
सोशल मीडिया पर बढ़ी आक्रोश
यात्री सोशल मीडिया पर रेलवे के उच्च अधिकारियों को टैग कर शिकायत दर्ज करने लगे. घंटों बाद भी रेल प्रशासन की तरफ से कोई ठोस समाधान नहीं आया, जिससे यात्रियों का गुस्सा और बढ़ गया.
मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










