मुजफ्फरपुर: कटरा बीडीओ की मनमानी पर प्रमंडलीय आयुक्त सख्त, डीएम को पत्र भेजकर मांगी जानकारी
गिरिवर दयाल सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त
कटरा बीडीओ द्वारा वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर प्रमंडलीय आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया है.उन्होंने डीएम से बीडीओ के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: जिले के कटरा बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं.प्रमंडलीय आयुक्त ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी (डीएम) से बीडीओ पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.आयुक्त कार्यालय द्वारा इस मामले में कड़ा रुख अपनाए जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
स्पष्टीकरण और कार्रवाई की मांगी जानकारी
जानकारी के अनुसार, सरकारी निर्देशों की अवहेलना और मनमानी करने के मामले में कटरा बीडीओ से पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया था.बीडीओ ने अपने स्पष्टीकरण में क्या जवाब दाखिल किया और डीएम के स्तर से उस जवाब के आधार पर अब तक क्या दंडात्मक या प्रशासनिक कार्रवाई की गई, इसकी कोई जानकारी आयुक्त कार्यालय को प्राप्त नहीं हो सकी थी.इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर उनके सचिव ने मुजफ्फरपुर डीएम को पत्र भेजकर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट और की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का अनुरोध किया है.
क्या है बीडीओ की मनमानी का पूरा मामला?
बताया जाता है कि कटरा बीडीओ ने जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों को ताक पर रखकर पंचायत सचिव सह जनसेवक प्रेमलाल पासवान को ग्राम पंचायत राज बर्री के कार्यभार से अचानक मुक्त कर दिया था.कार्यभार से मुक्त करने के बाद बीडीओ ने नियमों के विरुद्ध जाकर उन्हें प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया था.वरीय अधिकारियों के आदेश के विपरीत जाकर की गई इसी मनमानी और अनधिकृत फैसले के आलोक में बीडीओ से जवाब-तलब किया गया था, जिसपर अब प्रमंडलीय आयुक्त ने कड़ा एक्शन लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










