Muzaffarpur News: देर रात घर लौट रहे दंपत्ति से लूटपाट और मारपीट, बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो छोड़कर भागे बदमाश

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News karja couple attacked looted robbery attempt rasulpur police investigation

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: करजा में देर रात बाइक सवार दंपत्ति को घेरकर बदमाशों ने लूटपाट और मारपीट की. विरोध करने पर दंपत्ति को घायल कर दिया गया. बाइक स्टार्ट नहीं होने पर बदमाश उसे छोड़कर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले के करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत फकीरा चौक के समीप गुरुवार की देर रात अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक दंपत्ति के साथ लूटपाट और जमकर मारपीट की. घटना उस समय हुई जब रसूलपुर निवासी दंपत्ति बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रसूलपुर जाने वाली सड़क पर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी.

विरोध करने पर दंपत्ति को किया लहूलुहान

जब दंपत्ति ने लूटपाट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की, हालांकि पुलिस ने फिलहाल गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है. बदमाशों ने दंपत्ति की बाइक छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण वे उसे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि घायल दंपत्ति को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश और डर का माहौल है.

मुजफ्फरपुर के मड‍़वन से संतोष कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन