मुजफ्फरपुर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला महिला का शव, मायके में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: कांटी में सोमवार देर रात श्वेता कुमारी नामक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका मिला.सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीपीओ ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले के कांटी थाना अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में सोमवार की देर रात एक महिला का शव उसके घर से संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है.मृतका की पहचान स्थानीय निवासी विकास कुमार की पत्नी श्वेता कुमारी के रूप में की गई है.

फंदे से लटका मिला शव 

महिला का शव फंदे से लटका मिला. घर के भीतर फंदे से लटकी महिला का शव देखते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई.इसी बीच स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी कांटी थाना पुलिस और मृतका के मायके वालों को दी गई.

मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी 

घटना की सूचना मिलते ही कांटी के अपर थानाध्यक्ष कुमार गौरव श्रीवास्तव और दरोगा रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए.मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया.उन्होंने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की और स्थिति का जायजा लिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पिता और अन्य रिश्तेदार सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया से कांटी पहुंच गए.पुत्री का शव देखते ही मायके वाले फूट-फूटकर रोने लगे.पुलिस ने पीड़ित पिता को ढांढस बंधाया और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया.पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेजने की तैयारी में जुट गई है.एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मृतका के परिजनों से लिखित आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन