मुजफ्फरपुर: सही जानकारी, समय पर पहचान और विशेषज्ञ उपचार से कैंसर का इलाज संभव
होमी भाभा कैंसर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम
Muzaffarpur News: एसकेएमसीएच में होमी भाभा कैंसर अस्पताल द्वारा विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया.टाटा मेमोरियल अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. श्रीपद बनावली ने 'हॉलमार्क्स ऑफ कैंसर' विषय पर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों को नई तकनीकों की जानकारी दी. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: कैंसर के इलाज और शोध के क्षेत्र में ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ने एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया.यह गरिमामयी कार्यक्रम श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) के लेक्चर हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया.
डॉ. श्रीपद बनावली ने ‘हॉलमार्क्स ऑफ कैंसर’ पर दी विस्तृत जानकारी
विशेष व्याख्यान में देश के जाने-माने मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के पूर्व निदेशक डॉ. श्रीपद बनावली मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए.उन्होंने ‘हॉलमार्क्स ऑफ कैंसर’ विषय पर विस्तार से अपनी बात रखी और कैंसर की जटिलताओं, इलाज के आधुनिक तरीकों व शोध की नई दिशाओं पर अहम जानकारी साझा की.कैंसर चिकित्सा और विशेष रूप से बाल कैंसर (बच्चों के कैंसर) के क्षेत्र में डॉ. बनावली के योगदान को चिकित्सा जगत में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
मरीजों को बेहतर कैंसर देखभाल उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य
होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. कुमार प्रभाष ने कहा कि कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक चिकित्सा के साथ लगातार सीखना और ज्ञान का आदान-प्रदान बहुत जरूरी है.ऐसे व्याख्यान डॉक्टरों और छात्रों को नई सोच से जोड़ते हैं.हमारा प्रयास है कि मुज़फ़्फ़रपुर और आसपास के मरीजों को यहीं पर विश्वस्तरीय कैंसर देखभाल मिल सके.वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रविकांत सिंह ने कहा कि कैंसर के इलाज में हर दिन नई तकनीक और रिसर्च सामने आ रहे हैं, जिससे मरीजों को नया जीवन मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










