मुजफ्फरपुर : चोर गैंग के बदले की कार्रवाई में युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Hathaury youth- ttacked for opposing theft

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: हथौड़ी के सिमरी बसंत गांव में चोरी रोकने वाले युवक मुन्ना कुमार पर बदमाशों ने हमला किया. गंभीर रूप से घायल युवक को एसकेएमसीएच रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी, ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: थाना क्षेत्र के सिमरी बसंत गांव में चोरी गैंग का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ा. भोज खाकर लौट रहे लालबाबू सहनी के पुत्र मुन्ना कुमार को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीट दिया. गंभीर रूप से घायल मुन्ना को पहले बोचहां अस्पताल में भर्ती किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.

चोरी पकड़वाने पर हुआ बदला

मुन्ना के पिता लालबाबू सहनी ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में चोरी की घटना हुई थी. मुन्ना ने गांव में रिश्तेदारी रखने वाले एक युवक की पहचान कर पुलिस की मदद से उसे पकड़वाया था. इसी वजह से बदमाशों ने उसकी पहचान उजागर होने पर घात लगाकर हमला कर दिया.

भोज से लौटते समय हुआ जानलेवा हमला

बुधवार रात मुन्ना भोज से लौट रहा था, तभी गांव का ही एक युवक उसे बहाने से साथ ले गया. पहले से घात लगाए बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया. परिजन तुरंत उसे एसकेएमसीएच लेकर गए, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

ग्रामीणों की मांग और पुलिस की जांच

घटना के बाद ग्रामीणों ने गांव में सक्रिय चोर गैंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की. हथौड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे.

मुजफ्फरपुर के हथौड़ी से रौशन कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन