Muzaffarpur News: सावधान! बाजार में घूम रहे जाली नोट, हथौड़ी में नकली नोट के साथ पकड़ा गया तस्कर

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News hathauri-police-arrested-fake-currency-smuggler-vikas-kumar-crime

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: हथौड़ी हाट से जाली नोटों के साथ तस्कर विकास कुमार गिरफ्तार. पूछताछ में 10 हजार के नकली नोट बाजार में खपाने की बात स्वीकारी. पुलिस अब गांव के अन्य संदिग्धों और मुख्य नेटवर्क की तलाश में छापेमारी कर रही है. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार में जाली नोटों के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. हथौड़ी थाना क्षेत्र के हथौड़ी हाट से पुलिस ने गुरुवार को एक तस्कर को भारी मात्रा में जाली नोटों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेरई गांव निवासी विकास कुमार (पिता संतलाल महतो) के रूप में हुई है. शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

जाली नोट बाजार में खपाए

पुलिस की सघन पूछताछ के दौरान तस्कर विकास कुमार ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने स्वीकार किया कि वह अब तक बाजार में लगभग 10 हजार रुपये के जाली नोट खपा चुका है. विकास ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले हाट-बाजारों को अपना निशाना बनाता था, ताकि आसानी से जाली नोट असली नोटों के बीच मिलाए जा सकें.

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

विकास ने पुलिस को बताया कि उसे ये जाली नोट उसके ही गांव के कुछ लोगों ने उपलब्ध कराए थे. इस अहम जानकारी के बाद पुलिस अब जाली नोटों के मुख्य सिंडिकेट तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने विकास द्वारा बताए गए नामों के आधार पर कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

मुजफ्फरपुर के हथौड़ी से रौशन कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन