मंगला आरती के बाद बाबा गरीबनाथ का भव्य शृंगार, जलाभिषेक को उमड़े हजारों भक्त

Published by :Aniket Kumar
Published at :06 May 2026 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News garibnath temple mangla aarti devotee rush

बाबा गरीबनाथ का महाश्रृंगार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में बुधवार सुबह मंगला आरती और भव्य शृंगार के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी. दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम जारी, शाम और रात में विशेष आरती होगी. पढे़ं पूरी जानकारी…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में बुधवार की सुबह भक्ति और आस्था का खास माहौल देखने को मिला. सुबह-सुबह मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक और पं. बच्चा पाठक ने विधि-विधान से पूजा कर बाबा की मंगला आरती की. इसके बाद फूलों और चंदन से बाबा का आकर्षक शृंगार किया गया. आरती के दौरान शंख और घंटियों की आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

आरती के बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतार

आरती के बाद जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई. दूर-दूर से आए भक्तों ने गंगाजल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद लिया. दोपहर में मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक द्वारा भोग आरती की जाएगी, जिसके बाद कुछ समय के लिए गर्भगृह बंद रहेगा. शाम चार बजे से फिर दर्शन-पूजन शुरू होगा और रात साढ़े नौ बजे प्रधान आरती के बाद गर्भगृह बंद कर दिया जाएगा.

बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था

पुजारी पं. विनय पाठक ने बताया कि बाबा गरीबनाथ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. यही वजह है कि हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंचते हैं.

मुजफ्फरपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन