Muzaffarpur News: मरीज के परिजन और आशा दीदी के बीच जमकर मारपीट, सिर फटने के बाद इमरजेंसी में करना पड़ा भर्ती
Muzaffarpur News
Muzaffarpur News: जिले के सदर अस्पताल में आशा दीदी और मरीज के परिजन के बीच जमकर मारपीट हो गई. पर्ची कटाने को लेकर यह विवाद शुरु हुआ था. मारपीट इतना बढ़ गया कि परिजन के साथ आई महिला का सिर फट गया. पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur News: जिले में स्थित सदर अस्पताल के एमसीएच में मंगलवार को मरीज के परिजन मीनता देवी और आशा आंचल देवी के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान परिजन मीनता देवी का सिर फट गया. सूचना मिलने पर पहुंचे अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने घायल महिला को इमरजेंसी में इलाज के लिये भर्ती कराया. इलाज के बाद उसे अपने घर भेज दिया गया.
लाइन में आगे खड़े होने का किया था विरोध
जानकारी के अनुसार, एमसीएच में दिन के 12 बजे के करीब पर्ची कटाने के लिये लाइन में मरीज खड़े थे. इसी बीच आशा अपने तीन मरीज को लेकर एमसीएच पहुंची. उसने मीनता देवी के आगे लाइन में तीनों मरीज को खड़ा कर दिया. इस पर मीनता देवी ने विरोध किया. इस पर आशा ने उसे लाइन से बाहर निकाल दिया. कहा कि लाइन में यहीं से लगेगी. जब मीनता देवी ने विरोध किया तो दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान आशा ने अपने मोबाइल से मीनता देवी के सिर पर मार दिया जिससे उसका सिर फट गया और ब्लड निकलने लगा. अस्पताल परिसर में मारपीट के बीच एमसीएच में अफरा तफरी मच गई. काउंटर भी कुछ देर के लिये बंद कर दिया गया. घायल मरीज के परिजन मीनता देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी पूनम कुमारी का इलाज कराने चकमेहसी से एमसीएच आयी थी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिना ड्रेस में एमसीएच में आयी थी आशा
एमसीएच में आशा बिना ड्रेस की थी. इससे आशा की पहचान नहीं हो पायी. मरीज के परिजन उससे उलझ गये. अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि वह जब एमसीएच में घटना की सूचना पर पहुंचे तो दोनों को समझा कर शांत कराया. इस बीच जानकारी मिली कि दोनों में एक आशा थी, उसने अपना ड्रेस भी नहीं पहना था. हालांकि आशा किस प्रखंड की थी. उसकी जानकारी नहीं मिली है. आशा भीड़ का फायदा उठा कर वहां से निकल गई थी.
ALSO READ: हाय गजब! मुजफ्फरपुर का भिखारी निकला लखपति, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो सच आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.
डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.
बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









