मुजफ्फरपुर: साइबर शातिरों का बड़ा खेल, दो अलग-अलग बैंक खातों से उड़ाए 3.24 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: काजीमोहम्मदपुर और कटरा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने दो लोगों के बैंक खातों से 3.24 लाख रुपये उड़ा लिए हैं.पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले में साइबर फ्रॉड गिरोह के अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.ताजा मामलों में शातिरों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो व्यक्तियों के बैंक खातों में सेंध लगाकर कुल 3.24 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली है.  पुलिस ने इन दोनों मामलों की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इन दोनों मामलों की जांच पुलिस और साइबर सेल इन मामलों की संयुक्त रूप से जांच कर रही है. 

आमगोला के अविनाश के खाते से 1.29 लाख गायब 

पहला मामला काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है.यहां के आमगोला पड़ाव पोखर लेन नंबर एक के रहने वाले अविनाश कुमार झा के खाते से साइबर अपराधियों ने 1.29 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया.पीड़ित के अनुसार, 23 से 24 फरवरी के बीच उनके खाते से इस राशि की अवैध निकासी की गई है.मामले को लेकर उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

कटरा के मो. मियाज के खाते से उड़ाए 1.95 लाख 

साइबर ठगी का दूसरा बड़ा मामला कटरा थाना क्षेत्र से सामने आया है.यहां के सकरी गांव के रहने वाले मो. मियाज ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते को निशाना बनाया है.शातिरों ने उनके खाते से 1.95 लाख रुपये की मोटी रकम गायब कर दी है.पीड़ित के मुताबिक, उनके खाते से यह अवैध निकासी बीते 31 मई को की गई थी.

जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल 

दोनों ही मामलों में पीड़ित व्यक्तियों द्वारा संबंधित थानों में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है.स्थानीय पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन बैंक खातों और ट्रांजैक्शन डिटेल्स को खंगालने में जुट गई है, जिनमें फ्रॉड की यह राशि ट्रांसफर की गई है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन