Muzaffarpur News: आपसी विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई, कान काटकर सोने की बाली छीनी

इलाजरत पीड़िता
Muzaffarpur News: अहियापुर में आपसी विवाद में महिला पर जानलेवा हमला हुआ. मारपीट के दौरान आरोपियों ने महिला का कान काटकर सोने की बाली छीन ली. पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.पढ़ें पूरी खबर…
Muzaffarpur News: जिले के बोचहाँ प्रखंड अंतर्गत अहियापुर थाना क्षेत्र के बेला पचगछीया (वार्ड-16) में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहाँ एक 55 वर्षीय महिला के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि आरोप है कि कान काटकर उनके सोने के गहने भी छीन लिए गए. घायल महिला को परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोचहाँ में भर्ती कराया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया गया.
कान में लगाने पड़े कई टांके
घायल महिला की पहचान नानटून महतो की पत्नी मीणा देवी के रूप में हुई है. अस्पताल में चिकित्सक डॉ. प्रतिक मोहन और स्वास्थ्य कर्मी मोहम्मद जियाउद्दीन ने उनका उपचार किया. मारपीट के दौरान महिला का कान बुरी तरह कट गया था, जिसे जोड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को कई टांके लगाने पड़े. उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
गहने लूटने और जानलेवा हमले का आरोप
पीड़िता मीणा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार को घरेलू विवाद के दौरान गाली-गलौज का विरोध करने पर रेणू देवी, शत्रुधन महतो और उमेश महतो समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया. आरोप है कि छीना-झपटी के दौरान आरोपियों ने महिला के कान से सोने की कनबाली जबरन नोच ली, जिससे कान कट गया. घटना के दौरान जब पीड़िता का पुत्र धीरज कुमार और अन्य लोग पहुँचे, तब जाकर उनकी जान बच सकी.
पुलिस ने दिया कार्रवायी का आश्वासन
पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, शरत कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को उचित जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
मुजफ्फरपुर के बोचहां से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










