मुजफ्फरपुर: छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता पर पोस्टर, पीपीटी और मॉडल प्रस्तुत किए

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News College biodiversity day celebration

ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय का प्रवेश द्वार

Muzaffarpur News: ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया. छात्रों ने पोस्टर, पीपीटी और वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए. जैव विविधता के महत्व और अपशिष्ट पदार्थों के वैज्ञानिक उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर खास कार्यक्रम आयोजित किया. समारोह की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की. छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता पर अपने विचार, पोस्टर, पीपीटी और वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए.

जैव विविधता के व्यावहारिक महत्व पर चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. जितेंद्र कुमार मिश्रा ने छात्रों को जैव विविधता के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर काम करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया. मुख्य वक्ता व रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि अपशिष्ट पदार्थों का सार्थक और वैज्ञानिक इस्तेमाल भारत के विकास के लिए बेहद जरूरी है.

समृद्धि और संरक्षण का संदेश

समन्वयक डॉ. विपिन कुमार ने भारत की समृद्ध जैव विविधता को विकसित भारत की मजबूत कड़ी बताया. छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर शानदार प्रजेंटेशन और मॉडल तैयार किए. प्रतियोगिता में अंशु कुमारी, श्वेता कुमारी और महिमा कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया.

विशेषज्ञों के विचार और समापन

कार्यक्रम में डॉ. योगेश कुमार, एजाज और प्रतिमा ने अपने विचार साझा किए. मंच संचालन डॉ. विपिन कुमार और शिक्षिका जया झा ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया.

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन