मुजफ्फरपुर: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ा जांबाज युवक, बाइक छोड़कर भागे आरोपी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: चांदनी चौक मार्ग पर मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन बदमाशों से पीड़ित युवक अकेले ही भिड़ गया.युवक के साहस को देख शातिर अपराधी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गए. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: शहर के चांदनी चौक से भगवानपुर चौक जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से मोबाइल छीन लिया.हालांकि, पीड़ित की सूझबूझ और अदम्य साहस के कारण बदमाशों को अपनी बाइक छोड़कर मौके से भागना पड़ा. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. 

चलती ऑटो से कूदकर बदमाशों को दबोचा 

पीड़ित चंद्र भूषण कुमार 13 जून की शाम मोतिहारी से लौटकर भगवानपुर की ओर जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे.तभी बिहार होटल के समीप एनएच पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया.मोबाइल छिनते ही चंद्र भूषण ने बिना देर किए चलती ऑटो से छलांग लगा दी और बदमाशों की बाइक के हैंडल को मजबूती से पकड़ लिया.इस दौरान वह कुछ दूर तक घिसटते भी रहे.

भीड़ देखकर बाइक छोड़ पैदल भागे बदमाश

 युवक को भिड़ता देख और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती देख पकड़े जाने के डर से तीनों बदमाश अपनी होंडा यूनिकॉर्न बाइक वहीं छोड़कर पैदल ही फरार हो गए.सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों की बाइक को जब्त कर लिया है.पीड़ित के अनुसार, तीनों आरोपियों की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास थी.

सीसीटीवी और जब्त बाइक से सुराग तलाश रही पुलिस

 सदर थाना के अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जब्त बाइक बीबीगंज निवासी एक व्यक्ति की निकली है, जो वर्तमान में झारखंड में रहता है.बाइक मालिक के अनुसार, उसका एक परिचित बाइक ले गया था.पुलिस ने बाइक मालिक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है.साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार बदमाशों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन