मुजफ्फरपुर: स्नातक छात्रों के इंटर्नशिप के लिए विश्वविद्यालय में बनी पांच सदस्यीय कमेटी, गाइडलाइन जारी
बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2023-27 के एक लाख से अधिक छात्रों के अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है.उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के आधार पर यह सेल पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातक के छात्रों को इंटर्नशिप कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.इससे पहले विविव प्रशासन की ओर से सभी कॉलेजों में इंटर्नशिप सेल का गठन कराते हुए कोऑर्डिनेटर नामित करा दिया गया था.इस विशेष सेल के कोऑर्डिनेटर डीएसडब्ल्यू प्रो.आलोक प्रताप सिंह को बनाया गया है.
एक लाख से अधिक छात्र करेंगे इंटर्नशिप
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को इंटर्नशिप के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है.इसी के आधार पर स्नातक सत्र 2023-27 के एक लाख से अधिक छात्रों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप करायी जाएगी.बता दें कि सूबे के विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स लागू है, जिसके रेगुलेशन में एनइपी (NEP 2020) के अनुसार इंटर्नशिप को अनिवार्य किया गया है.इसी महीने नीति को मंजूरी मिलने के बाद विवि में हलचल तेज हो गई है.
यह अधिकारी संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
विवि में गठित पांच सदस्यीय सेल इंटर्नशिप और उसके मूल्यांकन की पूरी निगरानी करेगी.कमेटी में कोऑर्डिनेटर प्रो.आलोक प्रताप सिंह के अलावा परीक्षा नियंत्रक प्रो.राम कुमार, सीसीडीसी प्रो.रजनीश गुप्ता, प्रो.ललन झा और प्रो.नावेद उल हसन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.प्रो.सिंह ने बताया कि विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही सभी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करायी जाएगी, जिसके लिए कॉलेजों को तैयार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










