मुजफ्फरपुर: असिस्टेंट प्रोफेसरों के सर्टिफिकेट की जांच 15 दिनों में करने का निर्देश, आज से वोकेशनल आवेदन
प्रतीकात्मक तस्वीर
Muzaffarpur News: असिस्टेंट प्रोफेसरों के संदिग्ध सर्टिफिकेट की जांच 15 दिनों में पूरी करने का निर्देश मिला है.वहीं बीआरएबीयू के वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर बढ़ी हुई फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो गया है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों के संदिग्ध प्रमाण-पत्रों की जांच अब तेज होगी.प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) को पत्र भेजकर 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का कड़ा निर्देश दिया है.एक अभ्यर्थी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.आरोप है कि विश्वविद्यालय में एक बड़ा रैकेट सक्रिय है, जो फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र बनाने और अपात्रों को बचाने का काम कर रहा है.इस देरी के कारण योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है.
फर्जीवाड़े पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
शिकायत में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का भी जिक्र किया गया है, जहां बीआरए बिहार बिहार विवि के एक संबद्ध कॉलेज से जारी अवैध अनुभव प्रमाण-पत्र के आधार पर नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर की सेवा समाप्त कर दी गई थी.अब आयोग के अनुरोध पर विश्वविद्यालय को सभी संदिग्ध दस्तावेजों की गहन जांच कर नियमानुसार अपडेट रिपोर्ट देनी होगी.
समर्थ पोर्टल पर वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन आज से
दूसरी बड़ी खबर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन को लेकर है.सत्र 2026-27 के लिए वोकेशनल कोर्स में नामांकन की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार से समर्थ पोर्टल पर शुरू हो रही है.छात्रों के लिए 16 जून से 22 जून तक आवेदन का समय निर्धारित किया गया है.विश्वविद्यालय के 25 अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों सहित छह विभागों में कुल 15 वोकेशनल कोर्स संचालित हो रहे हैं, जिनकी सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है.
आवेदन शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी
इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोकेशनल कोर्स के आवेदन शुल्क में 200 रुपये की वृद्धि की है.अब अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










