ePaper

Muzaffarpur News: फंदे से लटका मिला BPSC शिक्षक का शव, सुसाइड नोट भी बरामद

Updated at : 11 Nov 2024 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: जिले के एक बीपीएससी शिक्षक का शव पंखे से लटकता मिला है। शव के पास ही सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में साफ लिखा है कि मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है।

विज्ञापन

Muzaffarpur News: प्रखंड के उच्च विद्यालय गोरीगांवा में तैनात अंग्रेजी के शिक्षक संजीत कुमार वर्मा (47) का फंदे से लटका शव मिला है. वह पटना जिले के गर्दनीबाग के कच्ची तालाब मोहल्ले के रहने वाले थे. रविवार की रात बनौली गांव स्थित किराये के मकान में पंखे से लटकता शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. मुखिया, सरपंच, विद्यालय प्रधान सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शव को पंखे में बांधी गयी रस्सी को काटकर उतारा कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें शिक्षक ने लिखा है कि उन्होंने स्वेच्छा से आत्महत्या की है. एसआइ संतोष पाठक ने घटना की सूचना शिक्षक के परिजनों को दी. वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि उनका रूम शनिवार से बंद था. लोगों को संदेह हुआ तो रूम की खिड़की को खोल कर देखा गया तो शिक्षक फंदे से लटके हुए थे. 28 अक्तूबर को उनकी मां का निधन हो गया था. 

मुझे माफ कर दीजिएगा…

नव उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोरीगांवा में बीपीएससी टीआरइ वन से चयनित होने के बाद संजीव कुमार वर्मा 16 नवंबर 2023 न्को प्लस दो में अंग्रेजी विषय के लिए शिक्षक पद पर योगदान दिये थे. मौके से बरामद सुसाइड नोट में साफ तौर पर लिखा है कि मैं संजीव कुमार वर्मा उर्फ वर्मा सर पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर लाल गर्दनीबाग पटना का निवासी हूं. मैं अपने परिवार भाई लोग एवं मेरे साथ कार्यरत सभी शिक्षक से मैं खुश रहा हूं अपने भाई जी से सदैव खुश रहा हूं. वह सारी आवश्यकताएं पूरी करते हैं और करते आ रहे हैं. जिनके साथ मैं पटना में रहता हूं. मेरे लिए वह भगवान है. साथ ही आगे लिखा हुआ है कि अभी बिना मैं किसी के दबाव में अपनी स्वेच्छा से नौ नवंबर को सुसाइड कर रहा हूं. इसके लिए कोई भी दोषी या जिम्मेदार नहीं है. वही अंतिम पंक्ति लिखा है कि सभी लोग से निवेदन है कि मुझे माफ कर दीजिएगा. आप लोगों का प्यार एवं सहयोग हमेशा मिलता रहा है. इसके लिए आप सभी का आभारी है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन