मुजफ्फरपुर: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की अनूठी पहल, राहगीरों को पिलाया सत्तू का शर्बत
बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से सत्तू वितरण
Muzaffarpur News: मोतीझील में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा स्टॉल लगाकर राहगीरों और मजदूरों को सत्तू का शर्बत पिलाया गया. वक्ताओं ने सत्तू को गर्मी का वरदान बताते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से विनय की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: भीषण गर्मी के मौसम में आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर में एक बेहद सराहनीय सामाजिक कार्य किया गया. बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से रविवार को शहर के व्यस्ततम इलाके सूतापट्टी-मोतीझील में एक विशेष स्टॉल लगाया गया. इस स्टॉल के माध्यम से सड़क से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों को सत्तू का ठंडा और पौष्टिक शर्बत पिलाया गया.
वरिष्ठ समाजसेवियों और पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि व प्रसिद्ध समाजसेवी सज्जन शर्मा, सम्मेलन के अध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया, गोविंद भिवानीवाला और सुरेश खेतान ने संयुक्त रूप से किया. स्टॉल खुलते ही शर्बत पीने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी.
सत्तू है बिहार की पारंपरिक धरोहर, गर्मी में शरीर के लिए वरदान: वक्ता
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने सत्तू के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्तू बिहार की पारंपरिक, सुपाच्य और बेहद पौष्टिक खाद्य सामग्री है. यह गर्मी के मौसम में न केवल शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है, बल्कि पेट को शीतलता भी प्रदान करती है. उन्होंने आगे कहा कि मानव सेवा ही संसार का सबसे बड़ा धर्म है. इसी सेवा भावना के साथ मारवाड़ी सम्मेलन समय-समय पर जनहित के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है.
रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों ने जमकर की सराहना
चिलचिलाती धूप में सत्तू का शर्बत मिलने से राहगीरों, रिक्शा चालकों, ठेला चलाने वालों और स्थानीय मजदूरों को बड़ी राहत मिली. शर्बत पीने के बाद सभी ने संस्था की इस मानवीय पहल की जमकर सराहना की.
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सम्मेलन के जगदीश शर्मा, मोहन, श्रीकांत चौधरी, विश्वनाथ भारतीय, मोंटू सुरेखा, वेणु गोपाल तुलस्यान, संतोष टेकरीवाल, श्रवण मोदी, सुरेश अग्रवाल, संजय परशुरामका, सत्यम भारतीय, रुपेश जाजोदिया, सुनील तुलस्यान, राहुल चौधरी, सुभाष बिजंराजका, अनिल ढंढारिया, राकेश अग्रवाल, विवेक तुलस्यान, विकास बिजराजका, अशोक नेमानी और संस्था के मंत्री संदीप अग्रवाल ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










