मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर की गरहां ओपी पुलिस ने पटियासा गांव में छापेमारी कर शातिर अपराधी मो. सैफ अली को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्तौल, 12 कारतूस, एक लक्जरी कार और भारी मात्रा में शराब बरामद की है. पढ़ें पूरी खबर...
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत मुस्तैदी दिखाते हुए किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पूर्व ही एक शातिर अभियुक्त को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. यह पूरी कार्रवाई जिले के गरहां ओपी (अहियापुर) थाना क्षेत्र में की गई है.एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई है. बीते शुक्रवार, 12 जून की रात को पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना में बताया गया था कि गरहां ओपी क्षेत्र के पटियासा गांव में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से एक संदिग्ध युवक अवैध साजो-सामान के साथ मौजूद है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें
गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही गरहां ओपी की पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की. पुलिस टीम ने रात में ही ग्राम पटियासा में चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अभियुक्त मो. सैफ अली को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंपमच गया.
पिस्तौल, कारतूस और शराब बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त के पास और उसके ठिकाने से पुलिस ने जो बरामदगी की है, वह चौंकाने वाली है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मौके से एकअवैध पिस्तौल, मैगजीन: 02 पीस,जिंदा कारतूस: 12 पीस, अवैधशराब: 79.2 लीटर और एक लक्जरी कार बरामद किया गया है. पुलिस पकड़े गए आरोपी मो. सैफ अली से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इस हथियार और कारतूस से किस बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था. इसके साथ ही शराब की इस बड़ी खेप को कहां खपाया जाना था, इसका भी पता लगाया जा रहा है. सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










