Muzaffarpur News: फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: बेला मोड़ पर जर्जर सड़क को लेकर चक्का जाम, घंटों फंसा रहा पूसा मार्ग

सड़क जाम कर आगजनी करते आक्रोशित लाेग
Muzaffarpur News: बेला मोड़ पर जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने पूसा मार्ग को जाम कर दिया. वर्षों से अधूरी सड़क के कारण हो रही दुर्घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. पढें पूरी खबर…
Muzaffarpur News: जर्जर और अधूरी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को बेला मोड़ पर स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया. वर्षों से सड़क की बदहाली झेल रहे ग्रामीणों ने रविवार को पूसा मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों के आक्रोश के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
वादे हुए पर काम नहीं, दुर्घटनाओं का बना रहता है डर
ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण के लिए कई बार जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला. सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं. बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक निर्माण कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे पीछे नहीं हटेंगे.
मौके पर पहुंची पुलिस,समझाने की कोशिश जारी
सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाने और जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. पूसा की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










