मुजफ्फरपुर-पटना रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की स्पॉट डेथ
Author Aniket kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-पटना रोड के बलिया इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस शवों की पहचान में जुटी है और वाहन की तलाश कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से अजय कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-पटना रोड के बलिया क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. शनिवार की दोपहर 12 बजे बाइक पर सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी. जिससे वह सड़क पर गिर गये. दोनों को मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनका नाम-पते के सत्यापन में जुटी है.
खबर अपडेट की जा रही है…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










