मुजफ्फरपुर:भारतीय डाक विभाग के दो कर्मचारियों पर लाखों रुपये गबन का आरोप, कार्रवाई जारी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News Aurai post office embezzlement case

भारतीय डाक विभाग का प्रतीक चिन्ह

Muzaffarpur News: औराई के हंसवाड़ा और जनार डाकघर में 10 लाख रुपये से अधिक गबन का मामला. डाकपाल मुनीष और सुशांत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज. विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: प्रखंड के दो डाकघरों के डाकपालों पर 10 लाख रुपये से अधिक गबन करने का मामला सामने आया है. भारतीय डाक विभाग की ओर से हंसवाड़ा और जनार शाखा के डाकपालों के खिलाफ औराई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

हंसवाड़ा डाकघर में बड़ी गड़बड़ी

जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर को तत्कालीन औचक निरीक्षक उदय नारायण चौधरी ने हंसवाड़ा शाखा का निरीक्षण किया. इस दौरान 10,01,095.50 रुपये की राशि का मिलान नहीं हो सका. शाखा डाकपाल मुनीष उक्त राशि पेश करने में असमर्थ रहे. इसके बाद उन्हें विभाग से तुरंत अलग कर दिया गया.

जनार शाखा के डाकपाल पर भी गबन का आरोप

इसी तरह जनार पंचायत के तत्कालीन डाकपाल सुशांत कुमार मिश्रा पर भी राशि गबन का मामला सामने आया. राशि जमा न होने पर डाक निरीक्षक उत्तरी अनुमंडल सरोज कुमार ने दोनों डाकपालों के खिलाफ औराई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

पुलिस और विभाग की कार्रवाई

थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. विभाग ने भी विभिन्न माध्यमों से राशि जमा करने के लिए सूचना भेजी, लेकिन अब तक धनराशि जमा नहीं हुई.

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन