मुजफ्फरपुर: गर्भवती महिलाओं के लिए ANC जांच अनिवार्य, अब हर महीने की 21 तारीख को लगेगा विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Muzaffarpur News: जिले के सभी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच अनिवार्य कर दी गई है.अब हर महीने की 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष शिविर लगाकर एचआरपी और एनीमिया की जांच होगी. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (एंटीनेटल केयर टेस्ट) जांच को पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है.सिविल सर्जन (CS) ने इस संबंध में जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं.इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली गंभीर जटिलताओं को समय रहते पहचानना और उन्हें दूर करना है.जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाता है कि किसी गर्भवती महिला में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) या सीवियर एनीमिया (गंभीर रूप से खून की कमी) का मामला तो नहीं है.

हीमोग्लोबिन 7 से कम होने पर विशेष निगरानी

 सिविल सर्जन ने बताया कि यदि किसी गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन स्तर 7 या उससे कम पाया जाता है, तो उसे सीवियर एनीमिक केस की श्रेणी में रखा जाता है.ऐसी महिलाओं को विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा जाता है.जांच के जरिये गर्भावस्था की गंभीर जटिलताओं को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे प्रसव के दौरान माता और नवजात शिशु दोनों के प्राणों की रक्षा की जा सके.

महीने की 21 तारीख को लगेगा विशेष कैंप 

जिले के सभी अनुमंडल अस्पतालों, सामुदायिक (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत प्रत्येक महीने एएनसी जांच की जाती है.इस दौरान शिविर में आने वाली गर्भवती महिलाओं की हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, एचबी (हीमोग्लोबिन) प्रतिशत, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की मुफ्त जांच की जाती है.पूर्व में अस्पतालों में हर महीने की 9 तारीख को आरोग्य दिवस पर यह जांच होती थी, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत हर माह की 21 तारीख को विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन