Muzaffarpur News: जिले के अमित कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पर्यटन मंत्री के बने आप्त सचिव

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News amit kumar appointed ps to tourism minister kedar prasad gupta bihar

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के साथ अमित कुमार

Muzaffarpur News: जिले के अमित कुमार को पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का आप्त सचिव नियुक्त किया है. कुढ़नी निवासी अमित की यह नियुक्ति 8 मई 2026 से प्रभावी होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार सरकार ने  जिले के रहने वाले अमित कुमार को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी हालिया अधिसूचना के अनुसार, अमित कुमार को सूबे के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का आप्त सचिव (बाह्य) नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति मंत्री की विशेष अनुशंसा पर की गई है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व का विषय है.

8 मई से प्रभावी मानी जाएगी नियुक्ति

सरकार के अवर सचिव लल्लू कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अमित कुमार की यह नियुक्ति 8 मई 2026 के प्रभाव से लागू मानी जाएगी. विभाग ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए प्रतिलिपि भेज दी है. अमित कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के थतिया, किशुनपुर बलौड़ गांव के निवासी हैं.

पद की शर्तें और कार्यवधि

आदेश में यह भी साफ किया गया है कि यह पद पूरी तरह से अस्थाई है. नियमों के अनुसार, जब तक मंत्री अपने पद पर बने रहेंगे या जब तक विभाग द्वारा उनकी सेवा की आवश्यकता समझी जाएगी, तब तक अमित कुमार इस पद पर कार्य करेंगे. मंत्री के पद त्यागने या विभाग द्वारा हटाए जाने की स्थिति में उनकी सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी. इस नियुक्ति से कुढ़नी प्रखंड के युवाओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

मुजफ्फरपुर के मनियारी से श्याम कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन