मुजफ्फरपुर: चमकी बुखार पर बड़ा एक्शन, 11 लाख से अधिक बच्चों का सर्वे और 3051 हाई रिस्क पर नजर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Muzaffarpur News: चमकी बुखार की रोकथाम के लिए 11.32 लाख बच्चों का सर्वे कर 3051 हाई रिस्क बच्चे चिह्नित किए गए हैं.मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 2575 गाड़ियां टैग की गई हैं और कंट्रोल रूम सक्रिय हैं. जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur News: उत्तर बिहार में पैर पसारने वाले चमकी बुखार (एइएस/जेइ) की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी सचिव ने स्पष्ट किया कि एइएस से निपटना केवल स्वास्थ्य विभाग का काम नहीं है, बल्कि सभी विभागों को ‘मिशन मोड’ में मिलकर काम करना होगा.अधिकारियों को हर समय पूरी तरह सजग रहने की सख्त हिदायत दी गई है ताकि किसी भी मासूम की जान खतरे में न पड़े.
चमकी पीड़ित बच्चों के लिए 2575 गाड़ियां टैग
मरीजों को बिना किसी देरी के त्वरित इलाज देने के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन की अभूतपूर्व व्यवस्था की है.जिले की 373 पंचायतों में कुल 2575 वाहनों की प्रखंडवार टैगिंग पूरी कर ली गई है.इन वाहनों के जरिए चमकी की आशंका वाले बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा.वाहन मालिकों को दूरी के आधार पर 400 से 1000 रुपये तक का भुगतान प्रशासन करेगा.इसके अलावा जिले की 67 सरकारी एम्बुलेंस भी हाई अलर्ट पर हैं.
11.32 लाख बच्चों का हुआ सर्वे, कंट्रोल रूम एक्टिव
एइएस से बचाव के लिए प्रशासन ने घर-घर सर्वे कराकर 0 से 15 वर्ष के 11,32,513 बच्चों का डेटा तैयार किया है.इनमें से 3051 बच्चों को ‘हाई रिस्क’ श्रेणी में रखकर उन पर विशेष नजर रखी जा रही है.इस सीजन में अब तक एइएस के कुल 35 मामले सामने आए हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर के 20 मरीज शामिल हैं.मदद के लिए सदर अस्पताल (0621-2266055) और एसकेएमसीएच (0621-2233868) में 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










