“साहब, मेरी दो पेटी आम छूट गई है, वापस दिला दो…”, रातभर चला रेलवे का ‘मिशन मैंगो’

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur Mission Mango railway-barauni-gwalior-express-search-operation

आम की पेटी के लिए आइपीएफ का सर्च ऑपरेशन, फोटो- एआई

Muzaffarpur Mission Mango: बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस में छूटे दो पेटी आम और बैग की तलाश में रेलवे ने छह घंटे तक तीन रेल मंडलों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सामान नहीं मिला.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Muzaffarpur Mission Mango: ट्रेन में छूट गई आम की दो पेटियों और एक बैग की तलाश में रेलवे ने करीब छह घंटे तक तीन रेल मंडलों में सर्च ऑपरेशन चलाया. महिला यात्री की शिकायत मिलते ही आरपीएफ और रेलवे की टीमें सक्रिय हो गईं, लेकिन काफी तलाश के बाद भी सामान नहीं मिल सका. लेकिन एक यात्री की शिकायत पर रेलवे की त्वरित कार्रवाई और तीन रेल मंडलों के समन्वय की चर्चा काबिल-ए-तारीफ रही. इस अनोखे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर कई लोग ‘मिशन मैंगो’ के नाम से भी साझा कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं: “समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के”, हथियार के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

क्या हुआ?

  • रात 12 बजे शिकायत मिली.
  • ट्रेन नंबर 11124 की जानकारी साझा हुई.
  • सोनपुर, वाराणसी और झांसी मंडल सक्रिय हुए.
  • सुबह 6 बजे तक तलाशी चली.
  • सामान नहीं मिला.

रेल मदद पर शिकायत के बाद हरकत में आया रेलवे

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12 बजे मुजफ्फरपुर में यात्रा समाप्त करने वाली महिला यात्री ने ‘रेल मदद’ पर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के एस-4 कोच में उनके आम के दो क्रेट और एक काला बैग छूट गया है. शिकायत मिलते ही सोनपुर रेल मंडल के साथ वाराणसी और झांसी रेल मंडल के अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई. मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही रेलवे तंत्र सक्रिय हो गया. 

बता दें ‘रेल मदद’ रेलवे की यात्री शिकायत सेवा है, जहां शिकायत दर्ज होने पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना भेजी जाती है.

छह घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक आरपीएफ और रेलवे की टीमों ने अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेन के कोचों की गहन तलाशी ली. ट्रेन जहां-जहां पहुंचती गई, वहां की आरपीएफ टीम कोचों की जांच करती रही. पूरे अभियान के दौरान विभिन्न रेल मंडलों के अधिकारी लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे.

आखिर नहीं मिली आम की पेटियां

गुरुवार सुबह वाराणसी रेल मंडल की ओर से जानकारी दी गई कि सीवान आरपीएफ ने ट्रेन में काफी तलाश की, लेकिन आम की दोनों पेटियां और बैग बरामद नहीं हो सके. इसके साथ ही छह घंटे तक चला यह विशेष सर्च अभियान समाप्त हो गया.

यह भी पढे़ं: गरीबनाथ मंदिर जाने वाले ध्यान दें… श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास बैन, बाइक से आने वालों की ‘नो एंट्री’

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन