पटना नहीं, एटीवीएम से टिकट बिक्री में मुजफ्फरपुर नंबर वन

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
पटना नहीं, एटीवीएम से टिकट बिक्री में मुजफ्फरपुर नंबर वन

पटना नहीं, एटीवीएम से टिकट बिक्री में मुजफ्फरपुर नंबर वन

विज्ञापन

फोटो – दीपक

इसीआर

स्टेशन पर लगाये गये हैं छह एटीवीएम

रोजाना औसतन 3,963 टिकटों की बिक्री

अपना जंक्शन अव्वल, पटना दूसरे स्थान पर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पटना नहीं, एटीवीएम से टिकट बिक्री में मुजफ्फरपुर नंबर वन है.इस मामले में पटना दूसरे स्थान पर है. पूर्व मध्य रेल (इसीआर) में सभी मंडलों में सोनपुर का मुजफ्फरपुर जंक्शन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से टिकटों की बिक्री में जंक्शन ने नंबर वन स्थान हासिल किया है. प्रति टर्मिनल लेन-देन दर में प्रभावशाली वृद्धि के साथ सर्वाधिक एटीवीएम टिकट बिक्री दर्ज की गयी. मंडल की ओर से शुक्रवार को इस बारे में आंकड़ा जारी किया गया है. इसमें जंक्शन में लगे छह एटीवीएम में से प्रतिदिन औसतन 3,963 टिकटों की बिक्री होती है.

भीड़ खत्म, आसानी से ले रहे टिकट

बताया गया कि सोनपुर मंडल एटीवीएम टिकट बिक्री व स्मार्ट कार्ड पहल में पूर्व मध्य रेलवे में सबसे आगे है. इस दौरान सीनियर डीसीएम रौशन कुमार ने डीआरएम विवेक भूषण सूद को स्मार्ट कार्ड दिया.बताया कि आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए स्टेशनों पर लगाये गये एटीवीएम से रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना कतार में लगे अनारक्षित टिकट खरीद कर यात्रा कर सकते हैं. एटीवीएम से प्लेटफाॅर्म टिकट भी खरीदा जा सकता है. यात्रियों द्वारा बुकिंग कार्यालय से जारी किये गये स्मार्ट कार्ड से या एटीवीएम पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआइ से किराए का भुगतान किया जा सकता है. यात्री एटीवीएम से खुद टिकट बना सकते हैं या जरूरत पड़ने पर तैनात एटीवीएम फैसिलिटेटर से भी टिकट खरीद सकते हैं.

एटीवीएम से औसतन (प्रतिदिन) टिकट बिक्री का रिकॉर्ड

– मुजफ्फरपुर – 3,963

– पटना जंक्शन, 2,357

-खगड़िया – 1,844

– हाजीपुर – 1,514

– बेगूसराय – 1,423

– मानसी – 847

– सोनपुर- 801

– सहरसा – 762

– पाटलिपुत्रा जंक्शन – 489

– नवगछिया – 459

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन