ePaper

Crime News: ठक्कर बप्पा हॉस्टल के गेट पर वर्चस्व को लेकर गोलीबारी, तीन खोखा बरामद

Updated at : 30 Jan 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur Crime News

वर्चस्व को लेकर विवि परिसर में गोलीबारी

Muzaffarpur Crime News गोलीबारी करने वाले अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस उनके हुलिया के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करने में जुट गयी है.

विज्ञापन

Crime News ठक्कर बप्पा हॉस्टल के गेट पर गुरुवार की अहले सुबह वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की गयी. एक के बाद एक करके गोली चलने की आवाज से हॉस्टल के छात्र दहशत में आ गए. उनका आरोप है कि विवि परिसर स्थित हॉस्टल के आगे व पीछे दोनों गेट पर करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की गयी है. मेन गेट पर चार जगहों पर गोली लगने का निशान मिला है.

पुलिस का कहना है कि तीन राउंड फायरिंग हुई है, मौके से तीन खोखा बरामद की गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु आईपीएस गरिमा, नगर डीएसपी वन सीमा देवी, विवि थानेदार प्रवीण कुमार व काजीमोहम्मदपुर थानेदार रवि कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. गोलीबारी करने वाले अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस उनके हुलिया के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करने में जुट गयी है.

गोलीबारी की घटना के बाद से किसी भी तरह की लाॅ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न ना हो इसके लिए पुलिस टीम लगातार हॉस्टल के बार कैंप कर रही है. एसएसपी सुशील कुमार भी दोपहर बाद विश्व विद्यालय पहुंचे. उन्होंने ठक्कर बप्पा हॉस्टल के छात्रों से बातचीत की है. उनको पुरी सुरक्षा का विश्वास दिलाया है. वहीं, माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.


ठक्कर बप्पा हॉस्टल के छात्र शिवम कुमार ने बताया कि बीते 27 जनवरी को हॉस्टल के बच्चे से जबरन चंदा मांगा गया. छात्र 100 रुपये दे रहे थे. लेकिन, वे लोग 500 रुपये मांगने लगे. ठक्कर बप्पा हॉस्टल में रहने का नाम बताया तो उसके साथ मारपीट करने लगा. भाई बचाने गया तो उसको भी मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया. गुरुवार की सुबह हॉस्टल के छात्र सोये हुए थे. इसके बाद दोनों गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. करीब 12 से अधिक राउंड गोलीबारी की गयी. इससे हॉस्टल के सभी छात्र दहशत में है.

हॉस्टल के छात्रों का आरोप कागज पर प्रतिनियुक्त किया गार्ड


ठक्कर बप्पा हॉस्टल के दूसरे छात्र का आरोप है कि 27 जनवरी को हुई मारपीट की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए विवि थाने में दिया गया. लेकिन, विवि थाने की पुलिस प्राथमिकी के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया. घटना के अगले दिन विवि के प्रवक्ता की ओर से शांति समिति को लेकर दोनों पक्षों को बुलाया गया था. वे लोग समझौते को तैयार थे इसी बीच गुरुवार की उनके हॉस्टल के दोनों गेट पर फायरिंग की गयी. छात्रों का आरोप है कि 27 को हुई झड़प के बाद दो गार्ड को हॉस्टल के गेट के बाहर तैनाती की बात कही गयी थी. लेकिन, यह कागजों तक ही सीमित रह गयी.

गोलीबारी की आवाज सुनकर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी दहशत में आ गए

सुबह- सुबह विवि परिसर में हुई गोलीबारी की घटना के बाद कैंपस में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी दहशत में आ गए. ठक्कर बाप्पा हॉस्टल से सटे पोखर के चारों तरफ सुबह में दर्जनों लोग टहलते हैं. वे लोग भी दहशत में आ गए. उनका कहना था जब आवाज सुनाई दी तो वे लोग कुछ देर के लिए शिव मंदिर परिसर में ही रुक गए. जब पुलिस की गाड़ी जाती दिखाई दी तब वे लोग मौके पर गए.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन