Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 पेटी बीयर के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर (फोटो- प्रभात खबर)

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में पुलिस ने 28 पेटी बीयर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. शराब ढोने में प्रयुक्त चारपहिया वाहन भी जब्त कर फकुली थाना में केस दर्ज किया गया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फकुली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 पेटी बीयर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान शराब की खेप ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे एक चारपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर फकुली थाना पुलिस ने रजला चौक के समीप छापेमारी की.

28 पेटी बीयर और वाहन जब्त

पुलिस ने एक चारपहिया वाहन की तलाशी ली, जिसमें 28 पेटी बीयर लदी हुई थी. मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तुर्की थाना क्षेत्र के सरोज कुमार दास, सदर थाना क्षेत्र के आकाश कुमार और फकुली थाना क्षेत्र के संदीप कुमार के रूप में हुई है. तीनों मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं.

फकुली थाने में दर्ज हुआ केस

इस मामले में फकुली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन