बाबा के जयघोष से गूंजा गरीबनाथ मंदिर: भक्तों ने किया जलाभिषेक, मनमोहक शृंगार के साथ हुई मंगला आरती

Published by :Aaruni Thakur
Published at :09 May 2026 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
muzaffarpur-Aaj-Ka-Darshan-baba-garibnath-temple-saturday-puja-shringar-darshan-update

बाबा गरीबनाथ

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में 9 मई को भक्तों ने धूमधाम से जलाभिषेक किया. सुबह मंगला आरती और भव्य फूलों के शृंगार के बाद रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ. रात 9 बजे तक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकेंगे. पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में शनिवार, 9 मई को भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. उत्तर बिहार के प्रसिद्ध इस शिवालय में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान रहा. धार्मिक उल्लास के बीच भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

मंगला आरती और बाबा का भव्य शृंगार

शनिवार की सुबह बाबा गरीबनाथ की विशेष षोड्शोपचार पूजा के साथ दिन की शुरुआत हुई. मंदिर के सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा की मंगला आरती संपन्न की. आरती के उपरांत बाबा का गेंदा, गुलाब के फूलों और बेलपत्र से मनमोहक शृंगार किया गया. इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ताली कीर्तन कर बाबा की आराधना की, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

रुद्राभिषेक और सत्यनारायण पूजा का आयोजन

मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा पर जल अर्पित किया. सुबह से ही मंदिर परिसर में सत्यनारायण पूजा कराने वाले परिवारों की भारी भीड़ देखी गयी. साथ ही, कई भक्तों ने बाबा का विशेष रुद्राभिषेक भी कराया. घंटों की ध्वनि और मंत्रों के उच्चारण से मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा.

मंदिर के कपाट और दर्शन का समय

दोपहर में मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक द्वारा विशेष पूजा और आरती की जाएगी, जिसके बाद बाबा के शयन के लिए गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. शाम चार बजे कपाट पुनः खोले जाएंगे, जिसके बाद दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है. भक्त रात नौ बजे तक बाबा के दर्शन और पूजन कर सकेंगे. रात्रि नौ बजे प्रधान पुजारी द्वारा अंतिम आरती के बाद मंदिर के कपाट विश्राम के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु

बाबा गरीबनाथ मंदिर में शनिवार का दिन श्रद्धा और विश्वास के नाम रहा. स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी बाबा के दरबार में मत्था टेका. मंदिर प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू दर्शन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

विज्ञापन
Aaruni Thakur

लेखक के बारे में

By Aaruni Thakur

Aaruni Thakur is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन