मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह हत्या, मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी को गोलियों से भूना
अपराधियों ने किराना व्यवसायी को गोलियों से भूना, फोटो- प्रभात खबर
Murder In Muzaffarpur: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा करने गए किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या. घटनास्थल से तीन खोखे बरामद, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
Murder In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात उस समय हुई जब व्यवसायी रोज की तरह डेरा चौक स्थित मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों और स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश है.
मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश
मृतक की पहचान पैगंबरपुर निवासी श्याम सुंदर प्रसाद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, वे प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह भी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े. फायरिंग के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
यह भी पढे़ं: गरीबनाथ मंदिर जाने वाले ध्यान दें… श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास बैन, बाइक से आने वालों की ‘नो एंट्री’
SKMCH में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. सिवाईपट्टी थाना पुलिस और परिजन घायल व्यवसायी को तत्काल इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
घटनास्थल से मिले तीन खोखे
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
कई बिंदुओं पर जांच
सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस आपसी रंजिश सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
यह भी पढे़ं: जमाबंदी में गलती है? अब RTPS काउंटर पर फ्री में कराएं आवेदन, साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.
डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.
बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








