मुजफ्फरपुर पार्लर सेक्स रैकेट : 3 आरोपी महिलाओं की जमानत याचिका खारिज

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर शहर के पार्लरों में चल रहे सेक्स रैकेट पर अदालत का सख्त रुख देखने को मिला है. तीन आरोपी महिलाओं की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

Sex Racket Case: मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मशाला चौक और कटही पुल इलाके के पार्लरों में चल रहे सेक्स रैकेट मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है . कोर्ट ने मामले में जेल में बंद तीन आरोपी महिलाओं की नियमित जमानत याचिका (Regular Bail Application) खारिज कर दी है . मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले को सुरक्षित रख लिया था, जिस पर फैसला सुनाते हुए बेल अर्जी खारिज कर दी गई .

Court Bail Rejecte: इन आरोपी महिलाओं की जमानत अर्जी हुई खारिज

अदालत द्वारा जिन महिलाओं की जमानत अर्जी खारिज की गई है, उनमें पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र की पूजा देवी, मुजफ्फरपुर के सदर थाना अंतर्गत भगवानपुर निवासी बेला दास और कुढ़नी थाना क्षेत्र के लदौरा गांव निवासी मरजीना खातून शामिल हैं . वहीं दूसरी ओर, दार्जिलिंग की एक अन्य महिला आरोपी रीना वर्मन की ओर से बुधवार को जमानत के लिए नई अर्जी दाखिल की गई है .

Bihar Police Parlor Raid: 13 अगस्त को पुलिस ने छापेमारी कर 9 को भेजा था जेल

उल्लेखनीय है कि नगर थाना क्षेत्र के कटही पुल और धर्मशाला चौक इलाके में स्थित स्पा और ब्यूटी पार्लरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था . इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बीती 13 अगस्त को विभिन्न पार्लरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की थी . इस दौरान मौके से नौ महिलाओं को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था .

मामले में जारी है पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई

इस सेक्स रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों और पार्लर संचालकों पर भी पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है . जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी महिलाओं को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा . वहीं अदालत अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर भी साक्ष्यों के आधार पर आगे की सुनवाई कर रही है .


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन