नगर निगम : स्थायी समिति ने दी पारिवारिक पेंशन को मंजूरी
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम : स्थायी समिति ने दी पारिवारिक पेंशन को मंजूरी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
नगर निगम में अपने प्रियजनों को खो चुकी विधवा महिलाओं और आश्रितों को पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस देरी पर नगर निगम कर्मचारी संघ और नगर निगम कामगार यूनियन ने गहरा दुख व्यक्त किया है. संघ ने कहा कि जिन कर्मचारियों के भरोसे शहर की स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण निर्भर करता है, उनके परिवार के साथ इस तरह का भेदभाव अत्यंत निंदनीय है. निगम प्रशासन को इन बेसहारा परिवारों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी समझनी चाहिए और उन्हें तुरंत पेंशन प्रदान करनी चाहिए. हालांकि, संघ ने यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा गठित कमेटी के प्रतिवेदन के अंतिम निर्णय के अनुपालन में पारिवारिक पेंशन और आश्रितों को राहत देते हुए स्थायी समिति ने पारिवारिक पेंशन के भुगतान की स्वीकृति दे दी है. इस सकारात्मक कदम के लिए संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महापौर व नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया है. दलित मजदूरों के कष्ट को समझने के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया गया. इस संबंध में वार्ता में संयोजक अशोक कुमार राय, उप संयोजक सत्येंद्र प्रसाद सिंह एवं महामंत्री अशोक कुमार सिंह शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










