मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटा निगम प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटा निगम प्रशासन

मानसून से पहले नालों की सफाई में जुटा निगम प्रशासन

विज्ञापन

::: नालों के किनारे अवैध निर्माणों की जांच कर होगी कार्रवाई

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

नगर निगम प्रशासन मानसून पूर्व तैयारियों के अंतर्गत निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नाला उड़ाही एवं सफाई अभियान चला रहा है, जो अब अंतिम चरण में है. ऐसा दावा नगर निगम की तरफ से किया जा रहा है. निगम की तरफ से नाला उड़ाही अभियान जो चल रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य आगामी वर्षा ऋतु में शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाना और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना है. वर्तमान में, दामोदरपुर गुमटी से फरदो के बीच की नालियों की गहराई और चौड़ाई को फिर से ठीक करने के लिए जेसीबी और सुपर सकर मशीन की मदद से कीचड़, ठोस कचरा और प्लास्टिक कचरा निकाला जा रहा है. इससे बारिश के पानी का बहाव आसान हो जायेगा. इसी तरह, खबड़ा गुमटी से दामुचक नहर तक भी मशीनों से गहन सफाई का काम चल रहा है, जिसमें पोकलेन मशीन का खास तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. ताकि, नाले की गहराई बढ़ाकर जल प्रवाह की गति बढ़ाई जा सके. प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि काम पूरी गुणवत्ता और समय पर पूरा हो. साथ ही, अभियान के दौरान नालों के किनारे अतिक्रमण की स्थिति भी जांची जा रही है. जहां भी नालों पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण पाया जा रहा है, उसे चिह्नित करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अभी तक एक भी लोगों के ऊपर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन