पटना में सड़क हादसे में मोतीपुर के युवक की मौत
Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 04 Sep 2025 9:59 PM
पटना में सड़क हादसे में मोतीपुर के युवक की मौत
मोतीपुर. पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के महौली गांव के पास बुधवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में मोतीपुर थाना क्षेत्र के नकटा निवासी सुनील कुमार (38) भी शामिल थे. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी नीतू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था. सुनील अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके दो बेटियां और एक बेटा है. वह निजी कंपनी में ट्रेज़री मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. सुनील अपनी टीम के साथ झारखंड से काम खत्म कर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार पटना के महौली फ्लाईओवर के नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में कार में सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में जान गंवाने वालों में सुनील के अलावा पटना के राजेश कुमार (50), संजय कुमार सिन्हा (55), कमल किशोर और समस्तीपुर निवासी प्रकाश चौरसिया (35) शामिल हैं. गांव में गमगीन माहौल के बीच सुनील का अंतिम संस्कार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










