65 हजार से ज्यादा बेटिकट यात्री पकड़े गये
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

65 हजार से ज्यादा बेटिकट यात्री पकड़े गये
विज्ञापन
:: मुजफ्फरपुर समेत सोनपुर रेलखंड में रेल यात्रियों के बीच हड़कंप
:: सोनपुर रेल मंडल ने वसूले 4 करोड़ रुपये, पहली बार लाल ट्रेन के माध्यम से बरती गयी सख्ती
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
सोनपुर रेल मंडल ने अप्रैल महीने में टिकट चेकिंग का जोरदार अभियान चलाया, जिसमें 65 हजार से भी ज्यादा यात्री बिना टिकट या गलत टिकट के साथ पकड़े गये. इस कार्रवाई में रेलवे ने इन यात्रियों से चार करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है. मंडल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान प्रीमियम ट्रेनों में भी सघन जांच की गयी. इसमें 318 बेटिकट यात्रियों से 1.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान मुजफ्फरपुर समेत सोनपुर रेलखंड के विभिन्न हिस्सों में चलाया गया था. पहली बार रेलवे लाल ट्रेन के माध्यम से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया. सोनपुर रेल मंडल ने बताया कि उनके यहां प्रति टिकट निरीक्षक (टीटीई) औसतन 12 मामले और 7082 रुपये का जुर्माना दर्ज किया गया है, जो पूर्व मध्य रेल के अन्य मंडलों में सबसे अधिक है. इस व्यापक टिकट जांच अभियान में सोनपुर मंडल के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










