बदमाशों ने शिक्षक से बाइक व नगदी छीनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jun 2024 9:10 PM
मीनापुर थाना क्षेत्र के नंदना व पिपरासेन गांव के बीच चार बदमाशों ने रविवार की देर शाम शिक्षक की बाइक छीन ली़
मीनापुर : थाना क्षेत्र के नंदना व पिपरासेन गांव के बीच चार बदमाशों ने रविवार की देर शाम शिक्षक की बाइक छीन ली़ मध्य विद्यालय गंगटी में कार्यरत मधुबनी जिला के खजौली थाना क्षेत्र के महुआ एकडारा गांव निवासी शिक्षक श्याम कुमार शर्मा ने इसकी शिकायत मीनापुर थाना में की है. शिक्षक का कहना है कि वह अपने दोस्त दुर्गेश राम की बाइक से विद्यालय अध्यापन कार्य के लिए रविवार की शाम मधुबनी, सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर होते हुए मीनापुर आ रहे थे. जैसे ही नंदना-पिपरा गांव के बीच पहुंचे कि दो बाइक से पीछे से आ रहे चार बदमाशों ने आगे से घेर लिया. चाकू व बंदूक का भय दिखाकर बाइक, मोबाइल व 3500 रुपये छीनकर भाग गये. शिक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










