घर में लूटपाट कर नाबालिग लड़की का किया अपहरण

Published by : PRASHANT KUMAR Updated At : 22 Aug 2025 10:27 PM

विज्ञापन

घर में लूटपाट कर नाबालिग लड़की का किया अपहरण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के एक घर में घुस कर मारपीट, लूटपाट व नाबालिग लडकी के अपहरण करने का मामला सामने आया है. अपहृता की मां ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. अपहृत की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी लड़की के साथ घर में अकेली थी. इस दौरान उसके घर में दो लोग घुस गये. गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद उसके घर में रखा बक्सा का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात, नगद 32 हजार रुपये लूट लिया. साथ ही पुत्री का अपहरण कर फरार हो गये. घटना की सूचना अपहृता की मां ने अपने परिवार के सदस्यों को दी. इसके बाद पुलिस को आवेदन देकर दो लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. उसने दो लोगों को नामजद भी किया है. मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है. पुलिस कॉल डिटेल्स पर छानबीन कर रही है. अपहृता के साथ अनहोनी घटना होने तथा हत्या की नियत से अपहरण करने की आंशका जताई है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. काॅल डिटेल्स खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRASHANT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन