Muzaffarpur News सीट रिवाइज के आधार पर जारी होगी मेरिट लिस्ट

Published by : LALITANSOO Updated At : 17 Apr 2025 9:06 PM

विज्ञापन

काॅलेजाें में इसके लिए सीट रिवाइज की जायेगी. इसे एडमिशन कमेटी की मंजूरी के बाद इसी सत्र से लागू करने की याेजना है.

विज्ञापन

स्नातक में नामांकन के लिए नयी व्यवस्था

Muzaffarpur News बीआरएबीयू में

स्नातक में अधिक से अधिक छात्राें काे मनचाहे विषय में नामांकन दिलाने के लिए तैयारी चल रही है. काॅलेजाें में इसके लिए सीट रिवाइज की जायेगी. इसे एडमिशन कमेटी की मंजूरी के बाद इसी सत्र से लागू करने की याेजना है. जिन विषयाें में पिछले साल सीटें खाली रह गयीं, उसमें कटाैती करके डिमांड वाले विषयाें में सीटें बढ़ा दी जायेंगी. काॅलेज स्तर पर ही सीट रिवाइज करके प्राचार्याें से प्रस्ताव मांगेंगे. सीट रिवाइज के आधार पर विवि की ओर से सत्र 2025-29 के लिए मेरिट लिस्ट जारी होगी. डीएसडब्ल्यू प्राे आलाेक प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल कई विषयाें में सीट से कई गुना आवेदन आये थे. इसके कारण अधिकतर छात्राें काे जगह नहीं मिल सकी. एडमिशन शुरू हाेने के बाद काॅलेजाें के अनुराेध पर एक सत्र के लिए सीट रिवाइज की गयी, ताकि अधिक से अधिक नामांकन हाे सके. विवि की ओर से इसका स्थायी समाधान करने के लिए पहल की जा रही है. काॅलेजाें से सीट रिवाइज करते हए प्रस्ताव मांगा जायेगा और उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी होगी.

जल्द होगी एडमिशन कमेटी की बैठक

बीआरएबीयू में जल्द ही एडमिशन कमेटी की बैठक हाेनी है. इसके लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है.स्नातक सत्र 2025-29 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हाे गयी है. 16 अप्रैल काे पाेर्टल खुला है. 15 मई तक इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकेंगे. स्नातक एडमिशन में सीट तय करने सहित अन्य प्रस्तावों पर सहमति के लिए एडमिशन कमेटी की बैठक बुलायी जायेगी.

नामांकन के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लागू

विवि की ओर से स्नातक में नामांकन के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम लागू किया गया है. मुख्यालय से ही मेरिट के आधार पर सभी काॅलेजाें में छात्राें का आवंटन किया जाता है. उसी के आधार पर नामांकन लेना हाेता है. पिछले साल नामांकन की प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद काॅलेजाें में काेटे की सीटों काे लेकर असमंजस की स्थिति बन गयी थी. सत्र 2025-29 के लिए नामांकन शुरू करने से पहले ही काेटे की सीटें तय कर दी जायेंगी.

सीट बढ़ाने पर एडमिशन कमेटी का निर्णय

स्नातक के लिए विवि की और से एडमिशन कमेटी की बैठक बुलाने की तैयारी चल रही है, लेकिन इसमें पीजी की सीट वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है. पीजी सत्र 2024-26 के नामांकन में कई विषयाें में सीट से कई गुना अधिक आवेदन हाेने के कारण संकट खड़ा हाे गया था.छात्र संगठनाें के साथ ही काॅलेजाें की ओर से भी सीटें बढ़ाने की मांग की गयी. इस पर कुलपति ने सहमति दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन